बांसवाड़ा में फर्नीचर व्यापारी के हाथ पकड़ रुपए छीने:प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की भीड़ में घुसे; आयोजन में पूर्व सीएम राजे भी थीं

बांसवाड़ा के घाटोल कस्बे में आयोजित मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा है। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं। घाटोल थानाधिकारी रमेश पन्नू ने बताया कि पीड़ित मेवाराम (32) निवासी जालोर घाटोल में फर्नीचर का काम करते हैं। अपने दोस्तों के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। दोपहर करीब जब भीड़ चरम पर थी, तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया। अचानक दो बदमाशों ने मेवाराम के दोनों हाथ पकड़ लिए, जबकि तीसरे ने उनके कुर्ते की दाहिनी जेब से काले रंग का पर्स निकाल लिया। पर्स में 22,000 और दुकान के विजिटिंग कार्ड थे। भीड़ में छिपे तो पीड़ित ने शोर मचाया वारदात के बाद आरोपी भीड़ में छिपने के लिए अंदर घुस गए। मेवाराम ने तुरंत शोर मचाया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि वे पेशेवर जेबकतरे हैं और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पकड़े गए बदमाशों के मोबाइल में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के दौरे और कार्यक्रम कुछ डिटेल भी मिली थी। आरोपी भारी भीड़ का फायदा उठाकर लोगों के मोबाइल और जेब साफ करना था। ​पकड़े गए आरोपियों की पहचान: ​मोहम्मद फारुख (53): निवासी इंदौर ​लतिश खान (42): निवासी इंदौर ​जगदीश मेहरा (44): निवासी इंदौर ​पुलिस खंगाल रही है कुंडली ​पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। फिलहाल इंदौर पुलिस से संपर्क कर इनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड मंगवाया जा रहा है। सीआई ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है कि वे यहां कब आए थे और उनके साथ गिरोह के और कितने सदस्य शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *