बांसवाड़ा में भाजपा के पूर्व विधायक से मिली वसुंधरा राजे:कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए; धार्मिक आयोजन में शामिल हुई

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को वागड़ दौरे के दौरान घाटोल कस्बे में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद पूर्व विधायक नवनीतलाल निनामा के निवास स्थान गरनावट जाकर उनसे मुलाकात की। राजे के इस दौरे को क्षेत्र में उनके राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। ​ढोल-नगाड़ों की गूंज ​जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला गरनावट पहुंचा, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ और ‘वसुंधरा राजे जिंदाबाद’ के नारों के साथ ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। राजे को फूलों की बड़ी मालाओं से लाद दिया गया। ​पूर्व विधायक नवनीतलाल निनामा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय उपसरपंच एवं समाजसेवी हरिश्चन्द्र कलाल, जिलाध्यक्ष पूँजीलाल गायरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईड़ा, पूर्व विधायक हरेंद्र निनामा, कांतिलाल अहारी, नरेंद्र वैष्णव, विदेश निनामा, जितेंद्र कलाल सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच ओर भाजपा के स्थानीय व जिला स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ​धार्मिक आयोजन में ली प्रसादी ​राजे ने घाटोल में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद निनामा के निवास पर कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। समाजसेवी हरिश्चन्द्र कलाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनसमस्याओं और स्थानीय विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *