बांसवाड़ा में महंगा हुआ गैस सिलेंडर:दूसरे सिलेंडर के लिए भी करना पड़ेगा इंतजार; जानें-क्या हुआ बदलाव

घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज से महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमत 60 और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 143 रुपए बढ़ाई है। इसके साथ ही बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया गया है। बांसवाड़ा के सागर गैस एजेंसी के हिमांशु कटारा ने बताया की बांसवाड़ा जिले में अब घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम 60 रुपए बढ़कर 937 रुपए पर पहुंच गए हैं। वहीं व्यावसायिक इस्तेमाल वाले कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 143 रुपए का बड़ा इजाफा हुआ है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 1973 रुपए हो गई है। ​नियम भी बदला: 21 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा सिलेंडर ​महंगाई के साथ-साथ अब बुकिंग के नियमों ने भी उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। नए नियमों के मुताबिक अब एक सिलेंडर की डिलीवरी होने के 21 दिन बाद ही अगले सिलेंडर की बुकिंग की जा सकेगी। पहले यह समय सीमा कम थी, लेकिन अब रिफिल के लिए उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना होगा। यह नियम उन बड़े परिवारों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है जहां गैस की खपत ज्यादा है। ​एक नजर में नए दाम: ​घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो): पुराना दाम 877 रुपए, बढ़ोतरी 60 रुपए, नया दाम 937 रुपए। कॉमर्शियल सिलेंडर (19 किलो): पुराना दाम 1830 रुपए, बढ़ोतरी 143 रुपए, नया दाम 1973 रुपए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *