बांसवाड़ा में युवक ने पेड़ पर लटक कर जान दी:घर के पास ही लगाया फंदा; ग्रामीणों ने देखा था शव

बांसवाड़ा के दानपुर थाना क्षेत्र के मोरमहुडा गांव में रविवार को एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवक का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले के पास पेड़ से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त फनिया पुत्र रामा मईडा (30) के रूप में हुई है। वह मोरमहुडा गांव का निवासी था। ग्रामीणों ने देखा था शव रविवार को युवक ने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले के पास जाकर पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाया और उस पर लटक गया। जब ग्रामीणों और परिजनों ने शव को लटका देखा, तो तुरंत दानपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई ​सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। ​आत्महत्या के कारणों की जांच जारी ​फिलहाल युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए अनुसंधान कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *