बांसवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को हुआ शक, घर के अंदर लटका मिला शव

बांसवाडा के सदर थाना क्षेत्र के दशहरा गामडी गांव में गुरुवार सुबह 35 साल के युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह करीब 10 बजे उसका शव कमरे में लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची, शव को नीचे उतरवाकर एमजी हॉस्पिटल भिजवाया गया और शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। सुबह 10 बजे घर में मिला शव मृतक की पहचान वजिया पुत्र रामेंग के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर में अकेला था। वह अविवाहित था और अलग रह रहा था। दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को हुआ शक जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। खिड़की से देखने पर युवक फंदे पर लटका नजर आया। इसके बाद तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने शव उतरवाकर हॉस्पिटल भिजवाया पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद एम्बुलेंस से शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया गया। परिजनों को भी सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा सदर थाने के एएसआई कांतिलाल हाडा ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे एमजी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। कारणों की जांच में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवक किसी मानसिक तनाव या पारिवारिक कारणों से परेशान तो नहीं था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *