बांसवाड़ा में राहगीरों से मारपीट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:बाइक स्टंट और हुड़दंग से फैला रखा था आतंक, फेरीवाले को पीटा था

बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में राहगीरों को परेशान करने और सड़क पर उत्पात मचाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी के निर्देशन में थानाधिकारी कपिल पाटीदार के नेतृत्व में की गई। कपड़े बेचने आए फेरीवाले से की मारपीट भरतपुर जिले के नेकपुर निवासी शिवम कुमार ने आनंदपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह गांव-गांव घूमकर कपड़े बेचने का काम करता है। 23 फरवरी को ओबला गांव में कपड़े बेचते समय तीन युवकों ने उसे रोक लिया। कपड़ों के दाम कम करने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शराब पीकर स्टंटबाजी पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल रही थीं। वे सार्वजनिक सड़क पर शराब पीकर बाइक स्टंट करते और राहगीरों को डराते-धमकाते थे। उनकी हरकतों से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। ये आरोपी हुए गिरफ्तार पुलिस ने बादल पुत्र पिंटू कटारा निवासी ओबला, प्रकाश पुत्र शंकरलाल डोडियार निवासी मेनापादर, विनोद पुत्र नानु पारगी निवासी कहवाड़ा को तीनों को गिरफ्तार कर उनकी बाइक जब्त कर ली है। होली पर हुड़दंगियों के खिलाफ सख्ती आगामी होली और धुलण्डी पर्व को देखते हुए जिला पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी और चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *