बांसवाड़ा शहर में सबसे पुराने राम चरित मानस मंडल की ओर से हर साल की भांति इस साल भी धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा। यह अनुष्ठान 23 दिसंबर से 2 जनवरी तक चलेगा। जिसमें 11 लाख हनुमान चालीसा के पाठ किए जाएंगे। इस दौरान 3000 महिला और 700 पुरुष मिलकर हर दिन 1 लाख 8 हजार हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। यह आयोजन सुबह 9 से 12 बजे तक चलेगा। हर सदस्य को दिन के 36 पाठ करने होंगे। नन्द किशोर शास्त्री हर दिन पाठ कराएंगे। इसके बाद महा प्रसाद का वितरण हर दिन होगा। आयोजन समिति ने बताया कि दोपहर 3 बजे से राम कथा का वचन होगा। जिसमें 9 साल की कथावाचक अनुष्का पाठक वाचन करेंगी। यह पहला मौका होगा कि इस तरह का ऐतिहासिक आयोजन होगा। समिति की मंशा है कि इतना बड़ा कार्यक्रम एक रिकॉर्ड कायम करेगा। गौरतलब है कि मंडल की ओर से हर साल अनुष्ठान कराए जाते हैं। जिसमें न सिर्फ शहर बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग शामिल होते है और सहयोग भी देते हैं। मंडल की ओर से 50 सालों से भी अधिक समय से निरंतर राम नाम लेखन भी किया जाता है।समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की।


