आबापुरा थाना क्षेत्र के नवाखेड़ा निवासी एक युवक की सड़क हादसे में घायल होने के दो दिनों बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 15 फरवरी की शाम को हुई थी दुर्घटना अबापुरा थाने के एएसआई विट्ठल पाटीदार ने बताया कि मृतक संतोष पुत्र नाकु पारगी उम्र 23 साल, निवासी नवाखेड़ा, 15 फरवरी की शाम करीब 4 बजे बोरखाबर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया था। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने उसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया था। उदयपुर में उपचार के दौरान संतोष की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना की सूचना मिलने पर आबापुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल मोर्चरी में रखवाया था। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मृतक के पोस्टमार्टम की पकार्यवाही की गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे का अनुसंधान किया जा रहा है।


