बांसवाड़ा में अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में चल रहे ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत रविवार तड़के भापोर गांव में छापा मारा गया। पुलिस की कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया और कई आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह 5 बजे 60 जवानों ने घेरा गांव अवैध शराब बनाने और सप्लाई की गुप्त सूचना पर डीएसपी गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में कोतवाली, राजतालाब और सदर थाने की संयुक्त टीम बनाई गई। करीब 60 पुलिसकर्मियों ने सुबह 5 बजे गांव की घेराबंदी की। 20 भट्टियां तोड़ी, हजारों लीटर वॉश बहाया पुलिस ने मौके पर करीब 20 हथकड़ भट्टियों को तोड़कर नष्ट कर दिया। हजारों लीटर कच्चा महुआ वॉश मौके पर ही बहा दिया गया। 150 लीटर तैयार शराब जब्त कार्रवाई के दौरान करीब 150 लीटर तैयार देसी हथकड़ शराब जब्त की गई। पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि भापोर गांव में बड़े स्तर पर महुआ शराब बनाई जा रही थी और यहां से परिवहन भी किया जा रहा था। भारी पुलिस बल को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। अवैध गतिविधियों पर सख्ती जारी पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।


