बांसवाड़ा में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जिले की सभी 16 पंचायत समितियों की अंतिम मतदाता सूची (फाइनल वोटर लिस्ट) जारी कर दी गई है। फाइनल लिस्ट के अनुसार, इस बार जिले में कुल 12 लाख 74 हजार 482 मतदाता है। जिले में कुल मतदाताओं में 6,39,104 पुरुष और 6,35,371 महिला मतदाता हैं। वहीं, जिले में 7 थर्ड जेंडर (TG) मतदाता हैं। घाटोल सबसे बड़ा, छोटी सरवा सबसे छोटी पंचायत समिति आंकड़ों के मुताबिक, घाटोल पंचायत समिति में सबसे अधिक 1,50,702 मतदाता हैं, जो इसे जिले की सबसे बड़ी पंचायत समिति बनाता है। दूसरी ओर, सरेडी बड़ी (42,032) और छोटी सरवा (46,912) मतदाताओं की संख्या के लिहाज से छोटी समितियां हैं। इन क्षेत्रों में हैं ‘थर्ड जेंडर’ वोटर जिले की 16 समितियों में से केवल 4 समितियों में थर्ड जेंडर मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। इसमें डूंगरा छोटा में सर्वाधिक 3, घाटोल में 2, जबकि आनंदपुरी और नहारपुरा में 1-1 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। अब पढ़िए- बांसवाड़ा जिला: पंचायत समिति वार मतदाता आंकड़े पढ़ें ये खबर भी… पंचायत चुनाव से पहले आपके नाम जरूरी चिट्ठी:जिस सरपंच को वोट दिया, क्या वे दूर कर पाए आपकी समस्याएं, दैनिक भास्कर एप पर बताएं अपनी राय राम-राम सा इस चिट्ठी को ध्यान से पढ़िएगा, क्योंकि ये आपके लिए बेहद जरूरी है। (पढ़ें पूरी खबर) मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग: आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर 23 फरवरी से राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की। राजस्थान में छह साल बाद पंचायत राज चुनाव (प्रस्तावित) होने जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)


