बांसवाड़ा में 2 बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत:अंदरुनी चोटों से बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बांसवाडा जिले के दानपुर कस्बे में शनिवार देर रात मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में 25 साल के युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल युवक को पहले दानपुर हॉस्पिटल ले जाया गया और हालत गंभीर होने पर बांसवाडा के एमजी हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसा दानपुर कस्बे के मुख्य मार्ग पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर जुटी भीड़, एंबुलेंस को सूचना भिड़ंत के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को संभालते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर किया रेफर दानपुर हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे बांसवाडा के एमजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। मध्यरात्रि उपचार के दौरान हुई मौत कोतवाली थाना पुलिस के कांस्टेबल मुकेश ने बताया कि मध्यरात्रि उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बंटी पुत्र दिलीप कुमार निवासी बोरदा, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। उसकी उम्र 25 साल बताई गई है। मोर्चरी में रखवाया शव, पोस्टमार्टम आज पुलिस ने शव को एमजी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। दानपुर थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम कर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *