मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विनियोग विधेयक (एप्रोप्रिएशन बिल) पर चर्चा के दौरान बांसवाड़ा जिले के विकास के लिए पिटारा खोल दिया है। इस घोषणा में जिले के बुनियादी ढांचे, पशुपालन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने गढ़ी और बागीदौरा क्षेत्र के लिए बड़ी सड़क परियोजनाओं और पुलिया निर्माण को मंजूरी दी है, वहीं जिले के लिए नए डेयरी प्लांट की भी घोषणा की है। बांसवाड़ा के लिए बड़ी घोषणाएं: इन घोषणाओं से ये बदलाव होगा पशुपालकों की आय बढ़ेगी: नया डेयरी प्लांट लगने से जिले के हजारों पशुपालकों को दूध का सही दाम मिलेगा और प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा: अरथुना और सलाकेश्वर महादेव मंदिर में सुविधाएं बढ़ने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा. राह होगी आसान: बागीदौरा और गढ़ी क्षेत्र में नई सड़क और पुलिया बनने से दर्जनों गांवों का संपर्क सुगम हो जाएगा, विशेषकर मानसून के दौरान चाप नदी पर बनने वाली पुलिया बड़ी राहत देगी। अब पढ़िए बजट में हुई घोषणाएं फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) की स्थापना बजट में बांसवाड़ा के तलवाड़ा में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन खोलने का निर्णय लिया गया है। कृषि और सिंचाई विस्तार बागीदौरा में नई कृषि उपज मंडी स्थापित की जाएगी। साथ ही, अनास नदी के पानी का सही प्रबंधन करने और सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशेष बजट आवंटित किया गया है। क्षेत्र में आम की पैदावार को देखते हुए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना भी प्रस्तावित है। सड़क बुनियादी ढांचे का विकास कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए सलूम्बर-बांसवाड़ा मार्ग (SH-32) के लगभग 93 किलोमीटर हिस्से को 744 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं खेल सुविधाओं में सुधार शेरगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में बदला जाएगा। खेलों के विकास के लिए छींच और गढ़ी-परतापुर जैसे क्षेत्रों में नए खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा। ये खबर भी पढ़िए… आम की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक्सीलेंस सेंटर होगा:बांसवाड़ा में पायलट ट्रेनिंग ले सकेंगे, ग्रामदानी गांवों में किसानों को खातेदारी मिलेगी प्रदेश वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बुधवार (11 फरवरी) को तीसरा फुल बजट पेश किया। इसमें बांसवाड़ा को फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन मिली है। पूरी खबर पढ़िए


