पाटन | शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में प्रतिभा सम्मान समारोह मृदंग 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बांस से बनाए कृति ये मोदी सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्य को पूरा कर रहे है। जल्दी ही युवा साथियों के जोश जज्बे से विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बन जाएंगे। इसके बाद प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, संकाय टॉपर्स, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और वार्षिक खेल सांस्कृतिक, साहित्यिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल, प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा, जितेंद्र वर्मा, दिलीप साहू, योगेश निक्की भाले, रानी केशव बंछोर आदि मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत पाटन एवं जनभागीदारी अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो तो सिमित संसाधन में भी प्रतिभा उभरकर सामने आती है और यही साबित किया हमारे पाटन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जिन्होंने लगातार मेहनत करके खेल, शिक्षा क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त किए हैं।


