बाइक और ऑटो की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत:मांडवा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, आमने-सामने की हुई टक्कर

उदयपुर में कोटड़ा ब्लॉक के मांडवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को भीषण सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोदरमाल गांव के पास हुआ। जहां बाइक और ऑटो के बीच आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि राहगीरों की मदद से एक घायल युवक को कोटड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेफिक जाम हो गया। पुलिस के अनुसार तीन में से एक मृतक की पहचान धोलीनेहरी निवासी हर्ष पुत्र मसरू गमार के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों के पस मिले मोबाइल और अन्य दस्तावेजों के आधार पर पहचान की कोशिश में जुटी है। हादसे की सूचना मिलते ही मांडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *