बाइक और स्कूटी की टक्कर, झगड़े में एक की मौत:परिजनों का आरोप- गाड़ी ठीक करवाने के पैसे नहीं देने पर मारपीट की

बाइक व स्कूटी के बीच टक्कर के बाद हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है की गाड़ी ठीक करवाने के पैसे नहीं देने पर तीन लोगों ने मारपीट की थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। घटना बारां जिले के मांगरोल थाना क्षेत्र के बम्बोरी कला गांव की है। मृतक इंद्रजीत केवट (45) कोटा के अयाना थाना क्षेत्र के खेड़ारुंडी गांव का रहने वाला था। जो 8-9 महीने से बम्बोरी कला में किसी के खेत में मजदूरी करता था। मृतक के बेटे राकेश ने बताया- घटना 17 फरवरी की शाम 7 बजे के आसपास की है। पिता खेत में पानी देखने गए थे। वहां से बाइक से लौट रहे थे। बम्बोरी कला व बालापुरा रोड़ पर गांव का सुभाष नागर लापरवाही से स्कूटी चलाता हुआ आया। उसने सामने से पिता की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता नीचे गिर गए। सुभाष ने गाड़ी को सही करवाने के पैसे मांगे। नहीं देने पर झगड़ा शुरू किया। फिर फोन करके दो अन्य लोगों को बुला लिया। तीनों ने लात घूसों से पिता के साथ मारपीट की। पिता को घायल छोड़कर फरार हो गए। पिता के सिर और आंख के नीचे चोट लगी। उन्हें इलाज के लिए मांगरोल, बारां लेकर गए। जहां से अगले दिन कोटा रेफर किया। इलाज के दौरान मौत हो गई। मांगरोल थाना ASI कंवरलाल ने बताया- 17 फरवरी की शाम को बाइक व स्कूटी में टक्कर हुई थी। इसमें इंद्रजीत व सुभाष चोटिल हुए थे। दोनों को बारां रेफर किया था। दोनों ही बयान देने की स्थिति में नहीं थे। बाद में परिजन इंद्रजीत को इलाज के लिए कोटा लाए थे। परिजनों ने मारपीट की बात बताई है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *