बाइक-कार की टक्कर के बाद ड्राइवर की हत्या:जबलपुर में बाइक सवारों ने चाकू से हमला किया, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

जबलपुर में रविवार देर रात बाइक और कार की भिड़ंत के बाद कार ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना रांझी थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास हुई। घायल कार ड्राइवर की इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। मृतक का नाम आकांश साहू है। वह आधारताल का रहने वाला था और फर्नीचर का व्यवसाय करता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दुर्गा मंदिर के पास हुई आमने-सामने टक्कर रविवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच कार और बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहन चालक सड़क पर उतर आए। बहस के दौरान बाइक सवार युवक ने कार चालक के साथ गाली-गलौच की। इसके बाद उसने चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल कार चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई। दोस्तों से मिलकर लौटते समय हुआ हमला आकांश साहू रविवार रात गोकलपुर में दोस्तों से मिलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसे के बाद उस पर हमला हुआ। रांझी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। सोमवार को रांझी सीएसपी सतीश साहू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की पहचान की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *