बाइक चोरी करते आरोपी को पकड़ा

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरूद्वारा साहिब के बाहर पार्क बाइक की चोरी करते वक्त आरोपी को काबू करके पुलिस के हवाले किया। थाना सी-डिवीजन की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सन्नी निवासी गांव अलावलपुर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में रेशम सिंह निवासी सुल्तानविंड रोड ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर श्री गुरूद्वारा साहिब डयूटी पर गया। उसने बाइक को बाहर पार्क कर दिया था। जब वापिस आया तो आरोपी उसकी बाइक में चाबी लगा रहा था जिसे काबू कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *