बाइक चोर गिरफ्तार 6 बाइक की जप्त:पुलिस ने सुनसान मैदान में झाड़ियां के अंदर से बरामद की बाइके, पार्ट्स खोलकर बेचता

शहर के उद्योग नगर थाना पुलिस ने शातिर बाइक चोर को किया गिरफ्तार। बाइक चोर के कब्जे से चोरी की हुई 6 बाइक को भी किया जप्त। चोरी की हुई बाइकों को शातिर चोर ने सुनसान इलाके में झाड़ियां के अंदर छुपाया हुआ था। बाइकों के पार्ट्स खोलकर बेचता था। कोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृत दुहन ने बताया कि शहर में बढ़ती हुई चोरी की घटनाओं की रोकथाम करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप अधीक्षक, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में उद्योग नगर थाने की विशेष टीम बनाई गई जो लगातार बाइक चोरों पर धर पकड़ कर रही है। उद्योग नगर पुलिस के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी सुरेंद्र सिंह भगवान किराना स्टोर श्री राम नगर कच्ची बस्ती को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 6 मोटरसाइकिल जप्त की गयी। फरियादी मनोज कुमार (33) ने उद्योग नगर थाने पर 3 मार्च को डीसीएम चौराहे पर गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अनुसंधान किया गया। तत्काल प्रभाव से डीसीएम अंडरपास इलाके में नाकाबंदी के दौरान आरोपी सुरेंद्र सिंह के कब्जे से बाइक एचएफ डीलक्स को बरामद किया। आरोपी से अनुसंधान करते हुए आरोपी के कब्जे से अन्य थाना क्षेत्र इलाकों में चोरी की गई बाइकों को भी डीसीएम इलाके के तारबाडा के अंदर झाड़ियां मैं छुपाया हुआ था। झाड़ियां में से उन पांचो बाइकों को भी जप्त किया। बाइकों के सभी पॉट्स खुले हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *