बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता को मार डालने का लगाया आरोप

गिरिडीह| जमुआ थाना इलाके के हरला गांव निवासी 25 वर्षीय ममता देवी की हत्या बाइक नहीं दिए जाने के कारण उसके ससुराल वालों ने मिलकर कर दी है। यह आरोप हीरोडीह गांव के रहने वाले मृतका के पिता अशोक यादव ने लगाया है। घटना के संबंध में मृतक के पिता ने कहा की बेटी की शादी वर्ष 2018 में जमुआ थाना क्षेत्र के हरला निवासी रविशंकर यादव के साथ हिंदू रिति रिवाज से की थी। शादी के बाद बेटी ससुराल में रहने लगी। शादी में दमाद को 5 लाख दहेज दिया था। शादी के 6 महीने के बाद दामाद ने बेटी को पिता से बाइक मंागकर लाने को कहने लगा। बेटी ने इस बात की सूचना दी। दमाद को साफ शब्दों में कह दिया की शादी में बहुत कर्ज हो गया है, कर्ज खत्म होने के बाद बाइक देंगे। इस बात को लेकर पति रविशंकर यादव, सास राधिका देवी, गोतनी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शनिवार सुबह लगभग 9 बजे बेटी ममता देवी घर में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान सास, गोतनी ने रोटी बनाने वाले तावा व लाठी से मारकर हत्या कर दी। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने मोबाइल से जानकारी दी। सूचना पाकर बेटी की ससुराल पहुंचे, तो देखा कि बेटी का शव घर की आंगन में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना जमुआ थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के ​िलए भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *