बाइक पर सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला:रात को ही गंभीर घायल को जयपुर रैफर किया

अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र सावड़ी से माचड़ी जाने वाले रास्ते के तिराहे पर सोमवार रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिसे रात को ही जयपुर रैफर करना पड़ा। युवक ऑनलाइन खाते में कुछ रुपए डलवाने के लिए गांव से अकबरपुर की तरफ आ रहा था। रात को काफी संख्या में गांव के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। गांव के विनय कुमार ने बताया कि घायल युवक कृष्ण जाटव निवासी मांचडी का निवासी है। जो अपने गांव से बाइक लेकर मोबाइल में पैसे डलवाने जा रहा था। अचानक तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक काे कुचल दिया। टक्कर लगने के बाद युवक काफी देर तक रोड पर पड़ा रहा। जिसके सिर में गंभीर चोट है। घायल के बगल में ही युवक की क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। ग्रामीणों ने एंबुलेंस के जरिए युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से युवक की गंभीर हालत को देख जयपुर रैफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि घायल युवक खेती बाड़ी का काम करता है। सिर पर गंभीर चोट होने के कारण तुरंत अलवर से जयपुर रैफर कर दिया गया। घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी अस्पताल के डॉक्टर को फोन किए। उसके बाद कुछ लोग अस्पताल आ गए थे। पीएमओ ने भी तुरंत डॉक्टर को बुलाया। लेकिन गंभीर हालत होने के कारण रैफर किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *