बाइक पुलिया के नीचे गिरी, कटनी के युवक की मौत:जियो कंपनी में काम करता था, नौरोजाबाद की ओर जा रहा था

उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताला-मानपुर स्टेट हाईवे पर एक बाइक बेकाबू हो गई। हादसे में सोमवार को बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। ताला चौकी प्रभारी अमर सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान कटनी जिले के ग्राम जगुआ करेला निवासी मनीष सिंह के रूप में हुई है। मनीष मानपुर में जियो कंपनी में काम करता था। रविवार देर रात वह बाइक से नौरोजाबाद की ओर जा रहा था, तभी धमोंखर पुलिया के पास उसकी बाइक बेकाबू हो गई। बाइक पहले एक पेड़ से टकराई और फिर सीधे पुलिया के नीचे जा गिरी। मौके पर ही तोड़ा दम हादसा इतना भीषण था कि मनीष की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर ताला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *