जयपुर के सोडाला थाना इलाके के चार नम्बर डिस्पेंसरी के सामने बाइक फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गश्त कर रही 112 को घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंची और 108 की सहायता से घायल को एसएमएस ट्रोमा सेंटर पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मौत की पुष्टि की। पुलिस ने शव को एसएमएस मोर्चरी में रखवा दिया हैं। दुर्घटना थाना वैस्ट के एएसआई रघनंदन ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में रात साढे 3 बजे ईएसआई के सामने दुर्घटना होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।. मौके पर पहुंची टीम को मौके पर एक बाइक मिली बाइक हार्ले डेविडसन थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल को सोडाला पुलिस 108 की सहायता से एसएमएस लेकर गई है,जांच करने पर पता चला की घायल की मौत हो चुकी हैं। मृतक की पहचान बादल प्रकाश मिश्रा (42) पुत्र राम प्रकाश मिश्र निवासी सुमेल हाउस अजमेर रोड के रूप में हुई हैं। मृतक के परिवार में उसकी मां है जिन्हे घटना की जानकारी दे दी गई हैं। रिटायर्ड नर्स का था एक ही सहारा- पुलिस जांच में सामने आया है कि रात करीब 3 बजे मृतक बादल प्रकाश हसनपुरा की तरफ जा रहा था इस दौरान अज्ञात वाहन या बाइक स्लीप होने से उसकी बाइक सड़क पर गिरी जिस से बादल प्रकाश के सिर और अन्य जगहों पर चोट लगी। खून अधिक बहने से बादल की मौत हो गई। परिवार में मृतक की केवल मां रहती हैं जो कि एक रिटायर्ड नर्स हैं कुछ माह पहले ही मृतक के पिता और बहन की भी मौत हो चुकी हैं। मृतक के परिवार में अब केवल बुजुर्ग मां रह गई हैं।


