बाइक फिसली, 2 लोग घायल:1 की हालत गंभीर, दौलतपुरा में हुआ हादसा

डीडवाना उपखंड क्षेत्र के दौलतपुरा गांव के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। यह हादसा बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने से हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दौलतपुरा निवासी जालाराम (45) पुत्र मांगीलाल और श्यामलाल (35) पुत्र हनुमान राम अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। दौलतपुरा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को डीडवाना स्थित राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने बताया कि जालाराम की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। श्यामलाल का उपचार डीडवाना अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर डीडवाना थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *