बाइक समेत पुलिया से नीचे गिरे 3 युवक, मौत:सिवनी-मालवा में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी

सिवनी मालवा के हथनापुर स्थित कीर ढाबे के पास गुरुवार सुबह पुलिया के नीचे तीन युवकों के शव मिले। आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिया के नीचे टू व्हीलर और तीन शव पड़े देखे। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतकों की पहचान नितिन रैकवार, राहुल जाट और राकेश गौर के रूप में हुई। तीनों सिवनी मालवा के रहने वाले थे। आशंका है कि तीनों बाइक समेत पुलिया से नीचे गिरे, जिससे इनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि सुबह 3 लोगों के शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर जांच में पहली नजर में यह दुर्घटना प्रतीत हुई, क्योंकि बाइक पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई थी। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा। पुलिया की ऊंचाई लगभग 8 फीट है। रेलिंग नहीं है। युवक नशे ने थे या नहीं इसका पता पीएम के बाद ही चल पाएगा। तीन तस्वीरें देखिए… तीनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला ग्राम पंचायत चौतलाय के सरपंच रामजीवन साध ने बताया कि देखने से तो हादसा ही लग रहा है। हो सकता है कि देर रात तीनों युवक टू व्हीलर समेत पुलिया से नीचे गिरे हों, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस सिवनी मालवा पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की वजह की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, इसे हादसा ही माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें… तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 5 फीट उछला रायसेन जिले में तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी को टक्कर मार दी। कर्मचारी हवा में 5 फीट तक उछला, फिर सड़क पर आ गिरा। कार ड्राइवर ने गाड़ी बैक की। कर्मचारी उसके पिछले पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *