अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीलवाड़ा की मांडल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से 14 किलो 380 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से तस्करी के काम में ली गई एक बाइक को भी जप्त किया है। मांडल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा जिले में लगातार मादक पदार्थ तस्करी और अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्रवाइयों का अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 नानकपुरा चौकी के सामने भीलवाड़ा अजमेर हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान भीलवाड़ा की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबरी बाइक पर आता हुआ नजर आया। इसके पीछे काले रंग का एक बड़ा बैग बंधा हुआ था इसे रोका और तलाशी ली तो बैग में अवैध अफीम डोडा चूरा मिला । पूछताछ में इस व्यक्ति ने बताया कि अफीम डोडा चूरा वो नीमच से लेकर आया है और इसे नानकपुरा से एक किलोमीटर आगे खड़े एक व्यक्ति को देने के लिए जाना था, पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए अवैध डोडा चूरा और बाइक जप्त की और इसकी बताई जगह पर पर अफीम डोडा चूरा लेने के लिए खड़े एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थाने लाकर वज़न करने में यह डोडा चूरा 14 किलो 380 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ये थे टीम में शामिल मांडल थाना प्रभारी संजय कुमार, कांस्टेबल सत्यवीर, जेवर, दिनेश कुमार, श्रवण कुमार इनको किया गिरफ्तार शहीद पिता सरवर खान पठान (27 ) निवासी प्रतापगढ़ बंसीलाल पिता सुवालाल जांगिड़ (52) निवासी बापू नगर रायला


