बाइक सवार दंपती को वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखरपुर में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शशि कुमार नाग (40 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गुरुबारी नाग और बेटा बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, शशि कुमार अपनी पत्नी और पुत्र के साथ बाइक पर ससुराल कोड़ेसिया जा रहे थे। वापसी के समय मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शशि कुमार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटें आने पर उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में पत्नी और पुत्र को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र के ढाबों और रास्तों पर लगे सीसी फुटेज खंगाली जा रही हैं ताकि आरोपी वाहन का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *