बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, Video:ट्रैफिक पुलिसकर्मी देखते रहे, बाइक पर लगा था पुलिस का स्टीकर

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बाइक सवार व्यक्ति एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक को बुरी तरह लात-घूंसों से पीट रहा है। इस दौरान वहां खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी पूरी घटना को देख रहे हैं। वे पुलिसकर्मी दिव्यांग को बचाने की कोशिश तक नहीं करते। व्यक्ति की बाइक पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था। शहर के ब्रज नगर कॉलोनी में रहने वाले ई-रिक्शा चालक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया- मैं ई-रिक्शा को बिजली घर चौराहे से मोड़ रहा था। रिक्शा के आगे एक बाइक चल रही थी। बाइक पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था। ई-रिक्शा बाइक से हल्का सा टच हो गया। इतने में बाइक सवार व्यक्ति उतरा उन्होंने मुझे लात-घूंसों से जमकर पीटा। ई-रिक्शा चालक ने बताया- बाइक सवार व्यक्ति ने मुझे ई-रिक्शा से नीचे खींचा और मेरे पीठ पर कोहनियां मारी। जिसके बाद मैं जमीन पर गिर गया। व्यक्ति ने मेरे पर जमकर लात बरसाईं। मैं दिव्यांग हूं। व्यक्ति मेरे से यह कह रहा था की तुझे किसने ई-रिक्शा चलाने के लिए अलाउ किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *