बाइक सवार युवक बकरी से टकराया, घायल

डूंगरपुर| गोकुलपुरा गांव में बाइक सवार युवक बकरी से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार खेमारू गांव निवासी राकेश पुत्र प्रभुलाल कटारा गांव से डूंगरपुर की ओर जाते समय खेमारू गांव के निकट अचानक बकरी से बाइक के टकराने युवक सड़क गिर गया। हादसे में युवक के शरीर और सिर पर गंभीर चोटे आई। आसपास के ग्रामीणों ने सड़क पर घायल पड़े युवक को जिला अस्पताल भर्ती करवाया। जहां इलाज जारी है। सूचना मिलने पर मौके युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *