बाइक सवार रोड पर गिरा, दूसरी बाइक ऊपर से निकली:गंभीर हालत में रेफर किया, राजेन्द्र नगर में हुआ था हादसा

जालोर शहर के राजेन्द्र नगर में बाइक सवार का बैलेंस बिगड़ गया। वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। इस दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक घायल के सिर के ऊपर से निकल गई। गंभीर हालत में बाइक सवार को जालोर जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन उसे पालनपुर (गुजरात) निजी हॉस्पिटल में ले गए। जानकारी के अनुसार जालोर में शारदा मोटर्स के पीछेवाड़ी इलाके में रहने वाला मोहनलाल पुत्र नेनाराम माली शुक्रवार शाम बाइक लेकर राजेन्द्र नगर से आगे जा रहा था। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया। वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान बाइपास की ओर से आ रही दूसरी बाइक मोहनलाल के सिर के ऊपर से गुजर गई। जिसमें मोहनलाल गंभीर घायल हो गया। जिसको एम्बुलेंस की सहायता से जालोर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद गंभीर स्थिति में रेफर किया। मोहनलाल के परिजनों ने बताया कि पालनपुर ले गये। जहां उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *