गांव से कैटरिंग कार्य के लिए भीलवाड़ा आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को एक इको कार ने टक्कर मार दी हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। केटरिंग कार्य के लिए भीलवाड़ा आ रहे थे मामला सदर थाना क्षेत्र का है, थाना क्षेत्र के हलेड गांव में बाइक सवार तीन युवकों को एक इको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे प्रहलाद ( 18 ) पिता गुड्डू रेगर निवासी गेंदलिया की मौत हो गई जबकि प्रभु ( 20) पिता रामलाल बैरवा और राधेश्याम ( 18 ) पिता नारायण निवासी रेन घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पा बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती लाया गया जहां प्रहलाद को ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की बताया जा रहा है कि ये तीनों कैटरिंग का कार्य करते हैं और एक ही बाइक से भीलवाड़ा आने के लिए निकले थे,इसी दौरान हलेड गांव में एक तेज रफ्तार इको कार ने इनकी बाइक टक्कर मार दी।मृतक प्रहलाद गेंदलिया गांव का है जो गांव से रेन आया और यहां से प्रभु और राधेश्याम इसके साथ बाइक पर सवार होकर भीलवाड़ा के लिए निकले थे, लेकिन तीनो हादसे का शिकार हो गए ।फिलहाल सदर थाना पुलिस ने इको कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


