बाइक से कट मारने पर विवाद, दहशत में पर्यटक:मांडू में पर्यटकों के सामने युवक की पीटकर हत्या

जामा मस्जिद चौक से लगे मुख्य चौराहे पर शनिवार को दिनदहाड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी जब उसे पीट रहे थे, तब वहां बड़ी संख्या में पर्यटक भी मौजूद थे। इस घटनाक्रम से पर्यटकों में दहशत का माहौल है।
पुलिस के अनुसार नीलेश (18) पिता रावासिंग निवासी गुगली दोस्त से मिलने आया था। इसी दौरान बाइक में कट लगने की बात पर आरोपियों से उसका विवाद हो गया। आरोपियों ने लात-घूसों से उसे पीटना शुरू कर दिया। लोग समझ पाते इसके पहले ही वे फरार हो गए। बाद में पुलिस नीलेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। बाद में उसे धार जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *