कोटा में बाइक से अचानक गिरी महिला की मौत हो गई। जहां से आनन-आनन फानन में इलाज के लिए झालावाड़ हॉस्पिटल ले गए, जहां से डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कोटा के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बिना पोस्टमॉर्टम के शव परिजनों को सौंप दिया है। कोटा के मोडक ब्रिज पर कट के पास 11 फरवरी को हादसा हुआ था। महिला काली बाई (58) भवानी मंडी की रहने वाली थी। जो अपने बेटे के साथ रिश्तेदार की गमी(तीये की बैठक) में शामिल होने कोटा आ रही थी। इस दौरान बाइक से गिरने से सिर पर गंभीर चोट लगी। पिछले 12 दिन से महिला का इलाज चल रहा था। घटना मोड़क थाना क्षेत्र की है। दोहिते महावीर ने बताया कि 11 फरवरी की सुबह मामा देवीशंकर रिश्तेदार की गमी में शामिल होने बाइक से भवानीमंडी से कोटा आ रहे थे। बाइक पर नानी काली बाई बैठी हुई थी। मोड़क ब्रिज पर कट के पास अचानक से नानी बाइक से गिर गई। उसके सिर पर चोट लगी। नानी को इलाज के लिए झालावाड़ हॉस्पिटल लेकर गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद कोटा रेफर किया। 12 दिन से चल रहा था इलाज महावीर ने बताया कि नानी का पिछले 12 दिन से निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उनके सिर का ऑपरेशन भी हुआ। सोमवार को उन्हें कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया। नानी ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। आज(मंगलवार) सुबह 9 बजे करीब नानी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बिना पोस्टमॉर्टम के परिजनों को शव सौंपा मोड़क थाना ASI लखन लाल ने बताया कि काली बाई अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठकर कोटा आ रही थी। परिजनों ने बताया कि मोड़क बाईपास पर काली बाई को चक्कर आ गए और वो बाइक से गिर गई। उसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे, जिसके बाद लिखित में देने पर बिना पोस्टमॉर्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।


