बाइक से ला रहा था 1.80 लाख का गांजा, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | महासमुंद महासमुंद पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी करते 2 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 12.395 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। तस्कर बाइक में ओडिशा से गांजा लेकर छग आ रहा था। तभी टास्क फोर्स की टीम ने दबोच लिया। इनमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि 7 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिला कि एक लाल रंग की पल्सर बाइक से दो व्यक्ति गांजा रखकर ओडिसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। टीम के द्वारा तस्दीक के लिए एनएच 353 रोड ग्राम खट्टी के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। बाइक के पीछे में बैठे व्यक्ति के बीच में दो बैग रखा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर 12.395 किलो गांजा मिला। जिसकी कीमत 1,80,000 रुपये व पल्सर बाइक कीमत 100000 रुपये कुल कीमत 2,80,000 रुपये को जब्त की गई। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर ओडिशा से लाना और छग में बिक्री करने ले जाना बताया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली महासमुंद में आरोपी अरुण क्षत्री पिता नंद क्षत्री (22) डागावाडी ओडिशा के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना महासमुंद की टीम के द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *