धमतरी| रविवार देर शाम, रुद्री रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार लोग मगरलोड से गंगरेल गए थे। लौटते समय यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही वरदान परामर्थ सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।


