बाइक स्लिप होने से एक व्यक्ति की मौत दूसरा घायल:पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर जांच में जुटी

कोटा के ग्रामीण क्षेत्र के बुढादित थाना इलाके में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए जहां देर रात इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दूसरे व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए परिजन निजी हॉस्पिटल ले गए। परिजन बनवारी लाल मीणा ने बताया कि बुढादित निवासी राजेंद्र प्रसाद अपने रिश्तेदार भवानी शंकर के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान टाटरवाड़ा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस से कोटा एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में उपचार के दौरान राजेंद्र की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं भवानी शंकर को गंभीर चोटें आने के कारण निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को एमबीएस हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट करवाया। परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बाइक किस कारण अनियंत्रित हुई और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *