बाउरी के साथ बैठक के बाद भी सीएम ने क्यों नहीं की थी सूचना आयुक्तों की नियुक्ति : भाजपा

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रमाकांत महतो ने बुधवार को आरोप लगाया कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के संदर्भ में राज्य सरकार कोर्ट में भ्रामक जानकारी देकर स्वयं को बचाना चाहती है। वह डर से सूचना आयोग का गठन नहीं कर रही है, ताकि उसके काले कारनामे उजागर न हो। रमाकांत ने बयान जारी कर कहा कि अगर सरकार की मंशा मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की है तो फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के साथ बैठक करने के बाद भी इन पदों पर नियुक्ति क्यों नहीं की थी। रमाकांत महतो ने आरोप लगाया कि बाबूलाल मरांडी को भी हेमंत सरकार ने इसलिए नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं दी थी कि संवैधानिक पदों पर किसी की नियुक्ति न हो। अमर बाउरी के नेता प्रतिपक्ष रहते सरकार ने सूचना आयोग के गठन को लेकर विज्ञापन निकाला। लेकिन, सरकार की उदासीनता के कारण आयोग का गठन नहीं हो पाया। रमाकांत ने आरोप लगाया कि सरकार के उदासीन रवैये के कारण राज्य महिला आयोग, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग का गठन नहीं हुआ। रामगढ़ सड़क हादसे में बच्चों की मौत पर बाबूलाल ने जताया शोक रामगढ़ सड़क हादसे में बच्चों की मौत पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक जताया है। कहा कि सड़क हादसे में 3 स्कूली बच्चों सहित 4 लोगों की मृत्यु की दुखद सूचना से मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं दुर्घटना में घायल बच्चों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *