बागबाहरा-झलप सड़क के आसपास रहने वाले और यहां से गुजरने वाले हुए परेशान

भास्कर न्यूज| झलप बागबाहरा से झलप को जोड़ने वाली सड़क भारी मालवाहक वाहनों के दबाव से जर्जर हो चुकी है। ओडिशा से आने वाले 14 से 20 चक्कों वाले ओवरलोड ट्रक और हाइवा इस रोड को न केवल छलनी कर रहे हैं, बल्कि आमजन को भी जोखिम में डाल रहे हैं। मुख्य हाईवे के टोल टैक्स से बचने और दूरी कम करने के चक्कर में भारी वाहन चालक इस राजकीय मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। रेत, गिट्टी और निर्माण सामग्री से लदे इन भारी-भरकम वाहनों के कारण सड़क की हालत खराब हो चुकी है। डामर की परत कई जगह धंस चुकी है और मोड़ों पर गहरी दरारें आ गई हैं। सड़क पर बने गहरे और खतरनाक गड्ढे रात के समय जानलेवा साबित हो रहे हैं। वाहनों की रफ्तार और वजन इतना अधिक होता है कि सड़क किनारे बने घरों की दीवारों में कंपन महसूस किया जा रहा है। सड़क जर्जर होने के कारण दिनभर धूल का गुबार हवा में तैरता रहता है। बड़े हादसे का अंदेशे से डामरीकरण की भी मांग स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते ओवरलोड वाहनों पर सख्ती नहीं बरती गई और सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो यहां कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया जाए और उखड़ चुकी सड़क का डामरीकरण जल्द कराया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *