बागेश्वर महाराज ने निर्वाणा फाउंडेशन के भवन की रखी आधारशिला:धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा- बोलते सब हैं, सुनता वही है जिसे प्रेरणा मिलती है

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को गढ़ा तिराहा के पास समाजसेवी संस्था निर्वाणा फाउंडेशन का आश्रम का भूमिपूजन करने पहुंचे। इस दौरान पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने फाउंडेशन के कर्ताधर्ता संजय सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का बीड़ा उठाया है, जो इस धरती में आने के बाद भी गुमनाम है। दिव्यांगों को बोलना और जिन्हें कोई नहीं जानता उनका नाम सभी तक पहुंचाने का दायित्व संजय सिंह निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोलते सब हैं सुनता वही है जिसे प्रेरणा मिलती है। बागेश्वर धाम के समीप आश्रम बनने से मानवता और आध्यात्म का समागम होगा। जहां एक ओर बागेश्वर धाम से आध्यात्म की गंगा बह रही है और जनकल्याण हो रहा है, वहीं निर्वाणा फाउंडेशन उन बच्चों, महिलाओं और पुरूषों को सहारा देगा जिनकी कोई पहचान ही नहीं है। कार्यक्रम के प्रारंभ में वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना हुई। विधायक और पूर्व विधायक भी पहुंचे इस दौरान पूर्व विधायक पज्जन चतुर्वेदी ने महाराज को पगड़ी पहनायी। बिजावर विधायक ने श्रीराम दरबार की प्रतिमा और शॉल-श्रीफल भेंट किया। वहीं, बिजावर विधायक बबलू शुक्ला ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उनकी विधानसभा में यह आश्रम बन रहा है। जो भी संभव मदद होगी वह करने के लिए तत्पर रहेंगे। दिव्यांग बच्चियों ने बनाए दीपक, महाराज ने की सराहना भूमिपूजन को मौके पर बागेश्वर महाराज ने इस आश्रम में रहने वाले 75 लोगों के परिवार की सराहना की। उन्होंने दिव्यांगों द्वारा बनाए गए दीपकों की सराहना करते हुए कहा कि बागेश्वर धाम में होने वाले सामूहिक कन्या विवाह के अवसर पर इन दीपकों को कन्याओं को भेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चियों की कला अद्भुत है। बच्चियों ने हम होंगे कामयाब गीत सुनाकर सबकी आंखें नम कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *