लुधियाना| शहर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। खेतों में विदेशी फूलों की फसल अपने चरम पर है। लेकिन जैसे जैसे फरवरी में ही पारा तेजी से बढ़ रहा है, यह मौसम विज्ञानियों के साथ-साथ किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। फरवरी के 11वें दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 25.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 11.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि इस बार फरवरी में सर्दी का असर सामान्य से कम रह सकता है और गर्मी ने समय से पहले दस्तक देने की संभावना है। ऐसा ही मौसम फरवरी के शुरूआत में 2020 में था। जहां मध्य फरवरी में ही तापमान 26 डिग्री के पार पहुंच गया था। जबकि आम तौर से फरवरी के अंतिम सप्ताह में इतना तापमान होता है। बुधवार को दिन का तापमान 26 डिग्री और रात का पारा 11 डिग्री के करीब पहुंच गया है। 14 फरवरी दिन में ऐसे बढ़ा तापमान
समय तापमान सुबह 8.30 17.58 सुबह 11.30 21.18 दोपहर 02.30 25.76 शाम 5.30 25.17 100 एकड़ रकबे में खेती गेहूं व धान की परंपरागत फसलों से इतर लुधियाना के कूमकलां क्षेत्र की 100 एकड़ जमीन पर इन दिनों विदेशी फूलों की महक फिजा को महकाए हुए है। दलजीत सिंह अटवाल कहते हैं बेटी के विवाह में जब डेकोरेशन के लिए फूल मंगवाए तो वहीं से उन्हें यह आइडिया आया। वह फ्लॉक्स, कैलिफ़ोर्निया पॉपी, फ्रेंच मेरीगोल्ड की यह खेती बढ़िया मार्जिक की फसल हो सकती है, यदि सरकार इसकी मार्केटिंग सपोर्ट करे। फोटो: कंवलदीप डंग। ऐसा रहेगा 3 दिन का तापमान पंजाब की धरती से शहर की फिजा को महका रही विदेशी फूलों की सुगंध 13 फरवरी 12 फरवरी 100 260 100 250 100 230 न्यूनतम अधिकतम दो डब्ल्यूडी हो रहे सक्रिय, 16 को फिर बदलेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। एक 13 फरवरी से और दूसरा 16 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। जिसके चलते 16 और 17 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल की पश्चिमी हवाओं में 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर ट्रफ के रूप में सक्रिय है। 15 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा और तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।


