बाग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार और धर्म परिवर्तन के विरोध में हिंदू समाज के रिटायर्ड अधिकारी व प्रबुद्धजनों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर टीना डाबी को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया। इंटरनेशनल स्तर पर दबाव बनाकर बांग्लादेश के सभी अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की रक्षा करने की मांग की। एडवोकेट अंबालाल जोशी ने कहा- बांग्लादेश में मानवाधिकारों को सार्वजनिक रूप से हनन किया जा रहा हे। इस्कॉन के मुख्य पुजारी चिन्मयदासदास कृष्णदास प्रभुजी को तो गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं उनके वकील पर प्राणघातक हमला किया गया। दरअसल, बाग्लादेश में तख्ता पलटने के बाद वहां पर रहे हिंदू सहित अन्य अल्पसंख्यकों के साथ जघन्य नरसंहार हो रहे है। साथ ही धर्मपरिवर्तन की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इसको लेकर भारत में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे है। गुरुवार को जिले के प्रबुद्धजनों और रिटायर्ड अधिकारियों कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। सीनियर सिटीजन एडवोकेट अंबालाल जोशी ने बताया- बांग्लादेश में हिंदूओ पर हो रहे अत्याचारों से गहराई से पूरा देश व्यथित हैं। बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन पश्चात बांग्लादेश में परंपरागत रूप से रह रहे अल्पसंख्यक मुख्यतः हिंदू एवं सनातनी समाज के लोगों को चिह्नित व लक्षित कर वहां के बहुसंख्यक वर्ग की ओर से हिंसात्मक हमले किए जा रहे हैं। धार्मिक स्थल तोड़े जा रहे हैं महिला वर्ग के साथ घृणित अत्याचार अनाचार किया जा रहे हैं, लेशमात्र विरोध करते ही निर्दोष को गिरफ्तार कर कारागृहो में डाला जा रहा है। उन्हें अपना सब कुछ वही छोड़कर बांग्लादेश से पलायन करने हेतु विवश किया जा रहा है। पुजारी को किया गिरफ्तार, वकील पर किया हमला अल्पसंख्यक वर्ग के मानवाधिकारों का सार्वजनिक रूप से हनन किया जा रहा है। इस्कॉन के मुख्य पुजारी चिन्मयदासदास कृष्णदास प्रभुजी को तो गिरफ्तार कर लिया है इतना ही नहीं उनके वकील पर प्राणघातक हमला किया है। वरिष्ठ नागरिक सर्व समाज की ओर से ज्ञापन देकर मांग की है कि भारत सहित विश्व समुदाय उपरोक्त अमानवीय घटनाक्रम का गंभीरता पूरक संज्ञान लेवे और परस्पर राजनीतिक संबंधों के आधार पर बांग्लादेश के वर्तमान सताधीशो पर ऐसा नैतिक ही नहीं कूटनीतिक कठोरता दबाव बनाया जाए। यह रहे मौजूद इस दौरान एडवोकेट रमेश मंगल,करनाराम,स्वरूपसिंह,चाडी, जयकिशन जोशी,मिरचूल कृपलानी,टी.डी राठी,मांगीलाल संखलेचा,महेश शर्मा ,पीआर चौधरी,महावीर बोहरा,शिवजीराम चौधरी, धनराज व्यास,ललित कुमार जोशी,रामकुमार जोशी, इंजीनियर संजय रामावत,हीरालाल मालू,नंदकुमार चौधरी,चंद्रप्रसाद,गुप्ता,सुरेंद्रकुमार मेहता,करनाराम कुमावत,हुकमाराम प्रजापत आदि उपस्थित रहें। कल निकलेगी हिंदू रैली अरविंद तापडिया ने बताया कि 13 दिसंबर शुक्रवार,दोपहर 12:00 बजे सर्व हिंदू समाज की आक्रोश रैली होगी। भोमसिंह सुंदरा ने बताया कि आक्रोश रैली गांधी चौक स्कूल से लेकर जिला कलेक्ट्रेड तक निकाली जाएगी, जिसमें बाड़मेर जिले के सभी हिंदू समाज को आने का आग्रह किया है।


