बाघ ने बछड़े का शिकार किया, जंगल ले जाते वीडियाे:रायसेन की बालमपुर घाटी पर रेलिंग में अटका जानवर

रायसेन जिले में भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर एक बाघ का गाय के बछड़े का शिकार कर लिया। उसका रोड से जंगल की ओर ले जाने का वीडियो सामने आया है। घटना बालमपुर घाटी क्षेत्र की है, जहां एक बाघ बछड़े को सड़क से खींचकर जंगल की ओर ले जाता दिखा। राहगीरों द्वारा अपने मोबाइल में कैद किए गए इस वीडियो में बाघ बछड़े को अपने मुंह में दबाकर घसीटता हुआ नजर आ रहा है। बछड़ा सड़क किनारे लगी रेलिंग में फंस गया था, जिसे खींचने के लिए बाघ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भोपाल-विदिशा जोड़ने वाले मार्ग पर घटना
यह घटना भोपाल और विदिशा को जोड़ने वाले व्यस्त मार्ग पर हुई, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में राहगीरों और स्थानीय निवासियों के बीच चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बालमपुर घाटी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी पहले भी देखी गई है। वन विभाग ने भी पूर्व में इस क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील की थी। रातापानी टाइगर रिजर्व में वर्तमान में बाघों की संख्या 100 से 125 तक पहुंचने का अनुमान है। तेंदुओं की संख्या भी लगभग 250 होने की संभावना है। वन्य प्राणी विशेषज्ञों का मानना है कि पर्याप्त जल स्रोत, घना वन क्षेत्र और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था ने रातापानी को वन्यजीवों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना बना दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *