बाघ शावकों ने सड़क किनारे चीतल को दबोचा, VIDEO:बांधवगढ़ के उमरिया-ताला मार्ग पर राहगीरों ने कैमरे में कैद किया नजारा

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से रविवार को एक हैरान करने वाला नजारा सामने आया। उमरिया–ताला मार्ग पर कोलुआवाह के पास सड़क के किनारे दो बाघ शावकों ने एक चीतल का शिकार कर लिया। यह पूरा दृश्य वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सामने आया है। बाघ शावकों ने छिपकर किया शिकार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिकार से पहले एक बाघिन घास में छिपी हुई थी। जैसे ही चीतल पास आया शावक ने अचानक दौड़ लगाई और उसे पकड़ लिया। इसके बाद वह चीतल को घसीटते हुए पास के घास के मैदान की ओर ले गए। यह सब सड़क के किनारे हुआ, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। दो साल के हैं दोनों शावक वन विभाग के अनुसार, यह इलाका चबनही बाघिन का क्षेत्र है। उसके दोनों शावक करीब दो साल के हैं और अपनी मां के साथ ही इसी इलाके में घूमते रहते हैं। यहां चीतल और अन्य वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है।
आक्रामक स्वभाव की है चबनही बाघिन चबनही बाघिन को आक्रामक स्वभाव का बताया जाता है। वन विभाग इस क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रहा है और सड़क से गुजरने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *