बाजारों की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे अधिकारी:दुकानदार-व्यापारियों से कहा गाडियां पार्किंग में रखो; बाजारों में व्यवस्थाओं को देखा

राजवाड़ा क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस अधिकारी सड़क पर उतरे। उन्होंने यहां के मुख्य बाजारों का दौर किया और जरूरी दिशा-निर्देश देने के साथ ही जनता से भी अपील की। अधिकारियों के इस प्रयास से राजवाड़ा इलाका ट्रैफिक सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। मंगलवार को डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ मुख्य बाजारों में पैदल निकले। यहां व्यापारी भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने राजवाड़ा, सराफा, कपड़ा मार्केच, खजूरी बाजार, सुभाष चौक और आसपास की पार्किंग को भी देखा और ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग की स्थिति और लोगों की सुविधाओं का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों को निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करें, जिससे दुकानों के बाहर बनी सफेद पट्टी के भीतर ग्राहक अपने वाहन कुछ समय के लिए खड़े कर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी दुकान के बाहर कोई वाहन लंबे समय तक खड़ा रहता है, तो उसे अवैध पार्किंग की श्रेणी में माना जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे वाहनों की शिकायत लोगों और व्यापारी यातायात पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर कर सकते हैं, जिस पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन चालकों से भी अपील की गई कि वे अपनी गाड़ियां निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें एवं नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रयास एवं नियमित भ्रमण के परिणामस्वरूप राजवाड़ा क्षेत्र का यातायात सुचारू रूप से संचालित रहा तथा वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *