बाजार में आमदखोर कुत्तों का जमावड़ा, लोग इनसे भयभीत

धमतरी| इतवारी बाजार क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्ति नहीं मिल रही है। 6 मार्च की रात यहां 30 से ज्यादा कुत्तों का जमावड़ा था, जो यहां फेंके गए मांस-मछली का मलबा खा रहे थे। जिस कारण सभी कुत्ते हिंसक हो गए हैं। एक साथ इतने सारे आवारा कुत्तों को देखकर राहगीर सहम गए। नगर निगम की ओर से आवारा कुत्तों की दोबारा नसबंदी कराने की मांग उठ रही है, लेकिन इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। निगम के जिम्मेदार सिर्फ बयानबाजी तक ही सीमित है, जबकि शहरवासियों को आवारा कुत्तों के आतंक से राहत ही नहीं मिल रही है। कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *