बाजार में पकड़ी गई महिला पॉकेटमार:पेंड्रा में 5 से अधिक लोगों की जेब काटी, पीड़िता ने चप्पल से पीटा; अन्य आरोपी फरार

पेंड्रा के कोटमी साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को एक महिला पॉकेटमार को पकड़ा गया। महिला ने बाजार में कई लोगों की जेब से रुपए चुराए थे। एक पीड़िता ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और चप्पल से पिटाई की। पीड़ित गोपाल दास की जेब से 1300 रुपए चोरी हुए। शिव गुप्ता ने बताया कि एक पुरुष पॉकेटमार ने उनकी जेब से पैसे निकालने की कोशिश की। लेकिन वह समय रहते सतर्क हो गए और आरोपी भाग गया। 5 से अधिक लोगों को निशाना बनाया स्थानीय लोगों के अनुसार, कई सप्ताह से यह गिरोह कोटमी साप्ताहिक बाजार में सक्रिय है। मंगलवार को इस गिरोह ने 5 से अधिक लोगों को निशाना बनाया। कई पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग घटना के बाद भीड़ ने पॉकेटमार महिला को कोटमी पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। गिरोह के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस से साप्ताहिक बाजार के दौरान गश्त बढ़ाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *