ईरान-इजराइल में चल रहे युद्ध का असर अब बाड़मेर समेत पूरे देश में देखने को मिल रहा है। तेल और गैस कंपनियों ने आज घरेलू और कॉमर्शियल गैस के सिलेंडर की कीमत में बढ़ोत्तरी की है। घरेलू गैस सिलेंडर में 60 रुपए और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में 115 रुपए महंगा हुआ है। बाड़मेर गैस एजेंसी के संचालक ने बताया की नई रेट के मुताबिक अब बाड़मेर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 60 महंगा होने के बाद से अब 939 रुपए में मिलेगा। इससे पहले इसके दाम 879 रुपए थे। वहीं इस बुकिंग के नियमों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले 11 माह बाद ऐसा हुआ जब घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपए बढ़ाने के बाद से आज से 1865 रुपए किलो का सिलेंडर 1980 रुपए में मिलेगा। बुकिंग पीरियड में नहीं हुआ फेरबदल बाड़मेर गैस एजेंसी संचालक जैन ने बताया की गैस सिलेंडर की दर में इजाफा होने के साथ बुकिंग में फिलहाल कोई फेरबदल नहीं हुआ है। आज बुकिंग करवाने पर पहले की तरफ एक-दो दिन में डिलीवरी की जाएगी। वहीं, आज डिलीवरी होने के बाद वापस बुकिंग 25 दिन बाद हो पाएगी। एक मार्च को बढ़े थे कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम अभी एक सप्ताह पहले 1 मार्च को तेल कंपनी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया था। गैस कीमतों का रिव्यू करने के बाद कम्पनियों ने कमर्शियल सिलेंडर पर 27 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की थी। इस साल जनवरी से मार्च तक कमर्शियल सिलेंडर 302 रुपए महंगा हो चुका है।


