बाड़मेर बॉर्डर धोरों में एक और ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी:6 माह में 12KM एरिया में 2 एमडी फैक्ट्री पर कार्रवाई, जालोर से मिला इनपुट

एएनटीएफ और बाड़मेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेड़वा थाना इलाके के भैरुड़ी गांव ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा है। फैक्ट्री के चारों तरफ रेत के धोरे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालोर जिले के खारा में पकड़ी फैक्ट्री के इनपुट पर एएनटीएफ ने कार्रवाई की है। टीमें सुबह 9 बजे से कार्रवाई कर रही है। एनसीबी टीम को सूचना देने पर मौके पर पहुंची। फिलहाल टीमों ने एक युवक को डिटेन किया है। उससे पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार जालोर में ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ने के दौरान 3 जनों को डिटेन किया था। उससे मिले इनपुट के आधार पर गुरुवार को एएनटीएफ और बाड़मेर पुलिस ने सेड़वा थाने के भैरूडी गांव में दबिश दी। वहां पर बड़ी मात्रा में कैमिकल मिला है। चारों तरफ धोरें तस्करों ने सुनसान और चारों तरफ धोरे वाले ही जगह पर चिन्हिंत कर फैक्ट्री लगाई। वहां पर लोगों का आना-जाना नहीं के बराबर है। आसपास कोई रहता भी नहीं है। ऐसी जगह पर फैक्ट्री लगाकर एमडी बना रहे थे। 12 किलोमीटर दूर एक और फैक्ट्री बाड़मेर पुलिस ने सेड़वा थाने 23 जुलाई 2025 को सेड़वा उपखंड के धोलकिया और खरटिया के पास धोरों में एमडी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। इससे करीब 12 किलोमीटर दूर भैरूड़ी गांव में एक और फैक्ट्री करीब 6 माह बाद पकड़ी है। जालोर के खारा में पकड़ी थी ड्रग फैक्ट्री एनसीबी, एएनटीएफ और जालोर पुलिस की टीमों ने 4 फरवरी को खुफिया सूचना के आधार पर खारा में कालबलियां को गोलिया स्थित मकान पर छापा मारा। वहां पर मेफेड्रोन तैयार की जा रही थी। मौके से एक अस्थाई रासायनिक प्रयोगशाला भी मिली। टीम ने मौके से 4 ड्रमों में कैमिकल मिला। 20 हजार मिलीलीटर का एक बोरोसिल कॉच का जार, 2 हजार मिलीलीटर के 4 बोरोसिल जार, 3 हॉट प्लेट समेत चुंबकीय स्टरर, 1 स्टरर, 2 वजन मशीन, 1 रबर पाइप, 1 थर्मामीटर मिली। सभी सामान जब्त किया है। पहली खेप बनाकर सुखा रहे थे, 50 किलो बनाने वाले थे खारा में पकड़ी गई एक ड्रग लैब अस्थाई तौर पर स्थापित की गई थी। इस लैब में वैसे तो 50 किलो ड्रग बनाने की प्लानिंग थी, लेकिन शुरूआती तौर पर टेस्टिंग के लिए आरोपियों ने 5 किलो ड्रग तैयार किया जो कि 4.910 किलो बना। हालांकि यह भ्ज्ञी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *