बाड़मेर में आगामी 48-72 घंटे धूलभरी आंधी चलने की संभावना:फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी, तापमान 36 डिग्री से पार

बाड़मेर में फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी शुरू हो गई है। भीषण गर्मी से लोगों के पसीनें छूट रहे है। प्रदेश में इन दिनों बाड़मेर सबसे गर्म शहरों में शुमार है। दिन का तापमान 36 डिग्री से पार चल रहा है। वहीं रात का तापमान 20 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी 2-3 दिन तक धूलभरी आंधियां चलने की संभावना जताई है। वहीं बादलों की आवाजाही भी बढ़ेगी। दरअसल, बाड़मेर मे मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। फरवरी के अंतिम दिनों में ही भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छूटा दिए है। मंगलवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से काफी अधिक है।वहीं रात का तापमान भी 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। आमतौर पर फरवरी के माह में गुलाबी ठंड का अहसास होता है, लेकिन इस साल थार के रेगिस्तान में समय पहले दस्तक दे दी है। गुरुवार को सुबह से तेज धूप होने की वजह से सुबह 11 बजे से गर्मी तेज हो गई। वहीं लोगों ने अब घरों में पंखे और एएसी में चलानी शुरू कर दी है। अब सर्दी पूरी तरीके से गायब हो चुकी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र जयपुर के पूर्वानुसान के अनुसार आगामी दिनों में बाड़मेर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना के चलते आगामी 48 से 72 घंटों में तेज धूलभरी आंधी चल सकती है। आंधी के साथ-साथ आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे उमस महसूस हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *