बाड़मेर में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:पत्नी और मां के साथ किराए के मकान में रहा था, 15 दिन से अकेला था

बाड़मेर में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर ने किराए के मकान में सुसाइड कर लिया। दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो पंखे से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर DSP समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। FSL टीम ने सबूत जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी है। घटना रीको थाना क्षेत्र के गंगाई नगर इलाके में गुरुवार (12 फरवरी) की रात करीब 10 बजे हुई। सब्जी देने पहुंचे पड़ोसी ने देखा लटका हुआ DSP रमेश कुमार शर्मा ने बताया – राकेश कुमार (निवासी रायसिंगपुरा, श्रीगंगानगर) बाड़मेर जिले के शिवकर में कृषि पर्यवेक्षक पद पर कार्यरत था और गंगाई नगर में किराए के मकान में रहता था। गुरुवार शाम करीब 6 बजे वह घर लौटा था और उस समय अकेला था। पड़ोसी रोज की तरह रात करीब 9.30 बजे सब्जी देने पहुंचे। काफी देर आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर खिड़की से देखा कि अंदर वह फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे उतारा और कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 15 दिन से अकेला रह रहा था मकान मालिक कमलाराम ने बताया – राकेश अपनी पत्नी और मां के साथ यहां किराए पर रहता था। लेकिन पिछले करीब 15 दिनों से वह अकेला रह रहा था। मां और पत्नी दोनों गांव गई हुई थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *