बाड़मेर में एम्बुलेंस से ले जा रहे ऑटो पार्ट्स कार्टन:ग्रामीणों ने वीडियो बनाया; विभाग बोला- कंपनी को लेटर लिखकर कार्रवाई करेंगे

108 एंबुलेंस में सामान के कार्टन ले जाने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एंबुलेंस से मोटर्स पार्ट्स के कार्टन उतारे जा रहे हैं। इस दौरान वहां पर खड़े व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। मामला बाड़मेर जिले के चौहटन कस्बे का है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कंपनी के अधिकारी को चिट्ठी लिखेंगे। साथ ही जांच करवाई जाएगी। इसके बाद पायलट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ विष्णुराम विश्नोई ने बताया- वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। इसको लेकर हम जांच करवा रहे है। वहीं 108 एम्बुलेंस कांस्ट्रेक्टर को नोटिस भी जारी किया जाएगा। दो वीडियो आए सामने सोशल मीडिया पर 108 एम्बुलेंस से सामान के कार्टन उतारने का दो वीडियो सामने आए हैं। जिसमें एक वीडियो 17 सेकेंड, दूसरा 27 सेकेंड का है। जिसमें तीन कार्टन एम्बुलेंस उतारकर सड़क पर रखे हुए हैं। उसके बाद वहां पर दुकान पर रखे रहे है। कार्टन पर विनायक बाड़मेर लिखा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *